Congress लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Congress लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 4 अगस्त 2016

दिसंबर 2016 से पहले GST से जुड़ी तकनीकी तैयारियां होंगी मुकम्मल: जेटली

करीब 16 साल के इंतजार के बाद बुधवार को जीएसटी का सपना हकीकत में तब्दील हो गया। राज्यसभा में एक सुर में सभी राजनीतिक दलों ने जीएसटी बिल पर मुहर लगा दी। राज्यसभा से मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ये ऐतिहासिक मौका है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2016 तक जीएसटी से जुड़ी सभी तकनीकी तैयारियां कर ली जाएंगी।

1 अप्रैल 2017 से जीएसटी लागू होने से पहले इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि व्यवहारिक धरातल पर इसे अमल में उतारने में दिक्कत न पेश आए। वित्त मंत्री ने कहा कि 1 अप्रैल 2017 का डेडलाइन पर जीएसटी लागू करने में व्यवहारिक परेशानियां है लेकिन डेडलाइन का होना बेहतर है। उन्होंने कहा कि जीएसटी पर किसी तरह की गफलत नहीं है।

मंगलवार, 2 अगस्त 2016

भाजपा ने की बुलंदशहर घटना की सीबीआई जांच की मांग

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के बुलंदशहर में रोड होल्ड अप के बाद मां-बेटी से गैंगरेप की कड़ी निंदा की है। भाजपा ने आज इस कांड की सीबीआई जांच की मांग की।
भाजपा महासचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीडि़त परिवार के साथ हैं। हम जल्द से जल्द आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।
इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही शर्मा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में माता-बहनें खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं।सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के नेताओं के कारण पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है और अपराधी खुले आम घूम रहे हैं।

डा. अंबेडकर को पुष्‍प अर्पित कर शुरू हुआ सोनिया का रोड शो

सोनिया गांधी ने कचहरी स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया इसके बाद उनका रोड शो शुरू हो गया । उनके साथ शीला दीक्षित, राजबब्बर सहित तमाम कांग्रेसी दिग्गज नेता भी शामिल हैं। कांग्रेस का रोड शो हर हर महादेव के नारों के बीच शुरू हो गया। पूरा शहर जहां कांग्रेसी झंडों से पटा है वहीं हर कार्यकर्ता सोनिया के एक झलक को देखने के लिए उतावला भी है। भारी भीड के बीच काफिला भी काफी सुस्त चाल से आगे की ओर बढ रहा है। बंद गाड़ी में सोनिया का चल रहे रोड शो के बीच वरुणा पुल से नदेसर के मध्य कुछ देर के लिए गाड़ी से निकल कर उन्होंने लागों का अभिवादन किया और फिर गाड़ी में बैठ गई। ताज होटल के पास फिर से गाड़ी की छत पर लगा शीशा खोला गया, सोनिया ने खड़े होकर स्वीकार किया लोगों का अभिवादन। इसके बाद नदेसर होता हुआ उनका कारवां आगे बढ गया।

GST बिल से आपको होगा फायदा या नुकसान, समझिए - पूरा गणित

लोकसभा में पास होने के बाद से जीएसटी बिल राज्यसभा में फंंसा हुआ है। राज्यसभा में जीएसटी बिल पास कराने को लेकर विपक्ष के साथ कई स्तरों पर बातचीत के बाद सरकार बुधवार को इस बिल को राज्यसभा में पेश करने जा रही है।
जीएसटी बिल को लेकर आप भी असमंजस में होंगे कि आखिर इससे लोगों को फायदा होगा या नुकसान तो आज हम आपको जीएसटी का पूरा गणित बताने जा रहे हैं।
जीएसटी क्या है?
जीएसटी के लागू होने से हर सामान और हर सेवा पर सिर्फ एक टैक्स लगेगा यानी वैट, एक्साइज और सर्विस टैक्स की जगह एक ही टैक्स लगेगा। आम लोगों को जीएसटी से सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि पूरे देश में सामान की खरीद पर एक जैसा ही टैक्स चुकाना होगा। यानी पूरे देश में किसी भी सामान की कीमत एक ही रहेगी। फिलहाल कई राज्यों में मिलने वाले एक ही सामान पर अलग अलग टैक्स लगता है।

बुधवार, 20 जुलाई 2016

राज्यसभा में बोले वित्त मंत्री, आठ हजार से ज्यादा हैं विल्फुल डिफॉल्टर

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में बताया कि 2015-16 में 8,167 इरादतन चूककर्ता थे। इन लोगों पर बैंकों का 76,685 करोड़ रुपये बकाया था और इस मामले में 1724 एफआइर दर्ज की गई। वहीं वर्ष 2014-15 में ऐसे चूककर्ताओं की संख्या 7031 थी और उन पर बैंकों का 59,656 करोड़ रुपये का बकाया था।
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऋणवसूली जैसी स्थिति से निपटने के लिए बैंकों को अधिक अधिकार प्रदान करने के प्रावधान वाले एक विधेयक पर संसद की एक संयुक्त समिति विचार कर रही है।
कांग्रेस के आनंद शर्मा ने ऋण वसूली न्यायाधिकरणों में कई पदों के खाली होने का जिक्र किया। जेटली ने उनकी बात से सहमति जताते हुए ऋण वसूली न्यायाधिकरणों को अधिक प्रभावी बनाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संसद की संयुक्त समिति जिस संबंधित विधेयक पर विचार कर रही है, उसमें ऐसे न्यायाधिकरणों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है।

सिद्धू को सीएम प्रोजेक्ट करने का पंजाब के 'आप' नेता कर रहे विरोध

राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर सोमवार से सुर्खियों में छाए नवजोत सिंह सिद्धू की आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनने संबंधी चर्चाओं पर आप द्वारा कोई स्पष्ट संकेत न देने से सिद्धू की रणनीति कमजोर पडऩे लगी है। सिद्धू के इस्तीफे के बाद से ही उन्हें हाथों-हाथ लेते हुए आप में स्वागत के बयान तो पंजाब के कई प्रमुख आप नेताओं ने दिए मगर मुख्यमंत्री पद पर उनकी दावेदारी के कयास किसी को रास नहीं आए।
इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा भी फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी न करने से यह अटकलें अब ठंडी पडऩे लगी हैं।
सूत्रों के मुताबिक संगरूर से लोकसभा सदस्य भगवंत मान और प्रदेश कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर अब तक खुद को मुख्यमंत्री पद का सबसे प्रबल दावेदार मान कर चल रहे हैं और यही वजह है कि दोनों नेताओं ने पिछले दो साल से पार्टी के प्रचार-प्रसार में दिन-रात एक किया हुआ है।
इस बीच लुधियाना से लोकसभा चुनाव हार चुके एडवोकेट एचएस फुलका का नाम भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में आगे बढ़ा था। इनमें से भगवंत मान का तो फेसबुक पेज भी उनके समर्थकों ने बनाया हुआ है जिसमें उन्हें पंजाब के सीएम कैंडीडेट के तौर पर दिखाया गया है।

मॉनसून सत्रः संसद में कांग्रेस अौर अाप उठाएगी दलितों पर अत्याचार का मामला

गुजरात के उना में गौरक्षक दलों की दबंगई से भड़के दलित समुदाय का गुस्सा जहां एक ओर सड़कों पर आ गया है, वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस पर सियासत के सुर तेज हो गए हैं। कांग्रेस बुधवार को शून्य काल में दोनों सदनों में यह मुद्दा उठाने वाली है।

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हम संसद में उना का मुद्दा उठाएंगे। वहीं अाम अादमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने उना की घटना को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

वहीं आज लोकसभा में कश्मीर के मुद्दे पर भी चर्चा होनी है। चर्चा के दौरान पाकिस्तान भी निशाने पर रह सकता है। सत्र के पहले दिन भी कश्मीर का मुद्दा ज़ोर-शोर से उठा था। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने घाटी के हालात पर चिंता जताई थी। अाजाद ने कहा था कि घाटी के ताज़ा हालात चिंताजनक हैं। अाजाद ने राज्य सरकार से प्रदर्शनकारियों के साथ नरमी से पेश आने की अपील की थी। इस बीच सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग हालात का जायज़ा लेने कश्मीर जा रहे हैं।

गुरुवार, 7 जुलाई 2016

जाकिर नाइक के साथ कनेक्शन पर बुरे फंसे दिग्विजय सिंह, दिया ये बयान

बीते हफ्ते ढाका में हुए आतंकी हमले के बाद चर्चा में आए मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक भारतीय जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गए हैं। वहीं जाकिर नाइक के चैनल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह उनके साथ मंच साझा कर रहे हैं।
एबीपी न्यूज के मुताबिक, दिग्विजय सिंह साल 2012 में जाकिर नाइक के एक कार्यक्रम में गए थे। दिग्विजय सिंह ने इस कार्यक्रम में जाकिर नाइक की ना सिर्फ तारीफ की थी बल्कि उन्हें शांतिदूत तक बताया था।

बुधवार, 29 जून 2016

2019 में भी नरेंद्र मोदी को पराजित करना होगा मुश्किलः उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि पीएम मोदी के चुनावी रथ को 2019 में भी हराना मुश्किल रहेगा। अंग्रेजी अखबार 'द टेलीग्राफ' को दिए एक इंटरव्यू के दौरान उमर अब्दुल्ला ने कहा, "लोग एक विकल्प चाहते हैं, लेकिन हम उन्हें यह विकल्प नहीं दे पा रहे हैं।"
कांग्रेस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक सख्त सर्जरी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "मोदी मुकाबला करने के लिए हर स्तर पर मुकाबला करना होगा। मोदी को हराना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि आपको एक दिन जगना होगा और निर्णय करना होगा कि उन्हें हराना है। मोदी को हराने के लिए बहुत प्लानिंग करनी होगी जो अभी दिख नहीं है।"

शुक्रवार, 17 जून 2016

अब कांग्रेस में उठी वरूण गांधी को शामिल करने की मांग

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस समर्थक और कार्यकर्ता लगातार ये मांग कर रहे हैं कि यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी को आगे रखकर 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाए। लेकिन गुरुवार को प्रदेश में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के बयान ने कांग्रेस के सामने असहज की स्थिति उत्पन्न कर दी।
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव उमेश पंडित ने वरुण गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें (वरूण) पार्टी में लाना चाहिए। लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए पंडित ने कहा, "एक अच्छा आदमी गलत पार्टी में है।” उन्होंने कहा कि न तो वरुण गांधी और न ही उनके पिता संजय गांधी साम्प्रदायिक ताकतों में विश्वास रखते थे। नेहरु-गांधी परिवार के सदस्य होने के नाते वरूण यूपी में कांग्रेस की लड़ाई में मदद कर सकते हैं। जब पंडित के इस बयान के बारे में उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी और महासचिव गुलाम नबी आजाद से बात की गई तो उन्होंने कहा, "उनका सुझाव उनका निजी विचार है। इससे ज्यादा कुछ नहीं।"

गुरुवार, 16 जून 2016

UP : कांग्रेस के नये प्रभारी के स्वागत में नहीं पहुंचे खत्री, प्रदेश अध्यक्ष पद से हटना तय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नये प्रभारी गुलाम नबी आजाद का आज लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत में प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री नहीं पहुंचे। माना जा रहा है कि खत्री का पद से हटना तय है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नये प्रभारी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुलाम नबी आजाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी बनने के बाद आज लखनऊ पहुंचे। लखनऊ के एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री नदारद थे।

बुधवार, 15 जून 2016

प्रधानमंत्री ने दी भाजपा कार्यकर्ताओं को 7 'S' पर काम करने की नसीहत

2019 के आम चुनावों में काफी वक्त हैं। लेकिन हाल ही में इलाहाबाद में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने अपने इरादे जता दिए। उन्होंने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ भरोसा जताया है। उसे पूरा करने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। हम अपने कार्यक्रमों की कामयाबी पर जश्न मना सकते हैं। लेकिन इस एहसास के साथ सबको आगे बढ़ना होगा कि सफलता की कारवां पर हमारी नासमझी कहीं ब्रेक न लगा दे। जनता की उम्मीदें जितनी ज्यादा होती है। सत्ता पक्ष के लिए जिम्मेदारी उतनी ही बढ़ जाती है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि आज हम जबरदस्त कामयाबी की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में बहुत सतर्क रहने की जरुरत है। कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कामयाबी के 7 'एस' का मंत्र भी दिए।

शुक्रवार, 10 जून 2016

यूपीः विधान परिषद चुनाव में जमकर क्रास वोटिंग, सपा को झटका

 उत्तर प्रदेश के विधान परिषद चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग हो रही है। सर्वाधिक क्रॉस वोटिंग समाजवादी पार्टी के विधायक कर रहे हैं। पीस पार्टी के विधायक ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। बसपा से निलंबित विधायक राजेश त्रिपाठी भी क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। अपना दल के विधायक आरके वर्मा ने भी भाजपा को वोट दिया है।
विधान परिषद की 13 रिक्त सीटों पर 14 प्रत्याशी के उतरने के कारण आज हो रहे मतदान में जमकर क्रॉस वोटिंग हो रही है। सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के दो विधायकों ने खुलकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की रिक्त 13 सीटों के लिए आज सुबह नौ बजे से वोटिंग शुरू हो गई। 13 सीटों के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक अतिरिक्त प्रत्याशी दयाशंकर सिंह को मैदान में उतार दिये जाने की वजह से चुनाव कराया जा रहा है। वोटों की काउंटिंग शाम 5 बजे से होगी। राज्य विधान परिषद चुनाव के लिए सपा ने आठ, बसपा ने तीन भाजपा ने दो और कांग्रेस ने एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।

गुरुवार, 26 मई 2016

कांग्रेस का तंज, '2 साल में देश मांगे हिसाब, किसका साथ और कहां है विकास?

कांग्रेस का तंज, '2 साल में देश मांगे हिसाब, किसका साथ और कहां है विकास?
कांग्रेस का तंज, '2 साल में देश मांगे हिसाब, किसका साथ और कहां है विकास?
केंद्र की मोदी सरकार के दो साल पूरे हो गए। इस मौके पर केंद्र सरकार जहां विकास पर्व मना रही है, वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने में लगी है। अहमदाबाद में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि अब लोग कह रहे हैं कि 'कोई लौटा दो बीते हुए दिन'। वहीं दिल्ली में कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा भाषणवीर मोदी दो साल में कर्मवीर नहीं बन पाए। कांग्रेस नेताओं ने तंज करते हुए पूछा कि दो सााल में देश मांगे हिसाब, किसका साथ और कहां है विकास?
कांग्रेस ने मोदी सरकार के साल के दो साल पूरे होने के मौके पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए मोदी सरकार पर हमला बोला। उनहोंने कहा कि भाषणवीर मोदी दो साल में कर्मवीर नहीं बन पाए। सिर्फ भाषण, शासन नहीं। रनदीप सुरजेवाला ने कहा कि 'मोदी स्तुति' ही इस सरकार का चरित्र बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता मोदी की तुलना भगवान से करने लगे हैं।
गुलाम नबी आजाद ने मोदी सरकार पर तंज करते हुए कहा कि 'हर शाख पे उल्लू बैठे हैं, अंजामे गुलिस्तां क्या होगा। या रब वो न समझे हैं, न समझेंगे मेरी बात । आजाद ने कहा कि मोदी सरकार ने खोखले वादे किए। देश की अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता है, मंहगाई बढ़ गई है। बैंकिंग सिस्टम ध्वस्त हो रहा है, ब्लैक मनी वापस लाने का वादा तो खोखला ही था। यह सरकार योजनाओं का नाम बदलकर उनकी रीपैकेजिंग करने में माहिर है।

सोमवार, 23 मई 2016

सोनिया गांधी से मिले थरूर, बोले- रचनात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ेगी कांग्रेस

सोनिया गांधी से मिले थरूर, बोले- रचनात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ेगी कांग्रेस
सोनिया गांधी से मिले थरूर, बोले- रचनात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ेगी कांग्रेस
चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से पचास मिनट तक पार्टी के हालात पर गंभीर चर्चा की।
इस बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी देने से मना करते हुए शशि थरूर ने कहा कि 'पार्टी ने पांच राज्यों के चुनाव परिणामों को गंभीरता से लिया है। इसी के मद्देनजर पार्टी ने रचनात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ने का इरादा कर लिया है। इसके लिए पार्टी सभी सीमाओं को पार करके आगे बढ़ना के लिए तैयार दिख रही है।'
आपकों बता दें कि असम और केरल में सत्ता गंवाने के बाद अब सिर्फ 6 राज्यों कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मेघालय, मिजोरम और मणिपुर में ही कांग्रेस की सरकार बची है। यह एक बार फिर कांग्रेस का अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। केंद्र की सत्ता गंवाने से पहले कांग्रेस करीब एक दर्जन राज्यों में सत्तासीन थी। लेकिन 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद हर तरफ से कांग्रेस को निराशाजनक खबरें ही सुनने को मिल रही है। पार्टी के इस प्रदर्शन के बाद पार्टी के अंदर से नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठने लगी है।

गुरुवार, 19 मई 2016

चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी ने दी बधाई तो राहुल ने दिया ये बयान

चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी ने दी बधाई तो राहुल ने दिया ये बयान
चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी ने दी बधाई तो राहुल ने दिया ये बयान
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। इन रुझानों के में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को होता दिखाई दे रहा है। वहीं भाजपा के लिए खुशखबरी ये रही कि वो पहली बार असम में सरकार बनाती दिख रही है। जबकि दूसरे राज्यों तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में भी उसका प्रदर्शन सुधरता दिखाई दे रहा है।
नरेंद्र मोदी- भाजपा असम की जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी संभव प्रयास करेगी और असम के विकास को नई ऊंचाईयों पर लेकर जाएंगे। पूरे देश की जनता भाजपा पर भरोसा जता रही है।

सोमवार, 25 अप्रैल 2016

उत्तराखंड पर संसद में संग्राम, कांग्रेस ने कहा लोकतंत्र की हुई हत्या

उत्तराखंड पर संसद में संग्राम, कांग्रेस ने कहा लोकतंत्र की हुई हत्या
उत्तराखंड पर संसद में संग्राम, कांग्रेस ने कहा लोकतंत्र की हुई हत्या
उत्तराखंड के मुद्दे पर संसदे के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में सांसदों ने केंद्र सरकार को लोकतंत्र का हत्यारा करार दिया । कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार कांग्रेस शासित राज्यों को बेवजह निशाना बना रही है।

लोकसभा में कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। समस्याओं से उलझी कांग्रेस अपनी कारगुजारियों का खुद शिकार हो रही है।गृहमंत्री के जवाब से असंतुष्ट मल्लिकार्जन खड़गे ने कहा कि आप को उत्तराखंड का मामला न्यायलय में विचाराधीन लगता है लेकिन राम मंदिर और इशरत जहां के मामले में सरकार का नजरिया बदल जाता है। जे़डीयू के राज्यसभा सांसद पवन वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड मुद्दे पर संसद ही एक मात्र ऐसा फोरम है जहां बहस होनी चाहिए।

बुधवार, 13 अप्रैल 2016

बाड़मेरः नाबालिग लड़की हत्या मामले में राहुल गांधी ने की सीबीआइ जांच की मांग

बाड़मेरः नाबालिग लड़की हत्या मामले में राहुल गांधी ने की सीबीआइ जांच की मांग
बाड़मेरः नाबालिग लड़की हत्या मामले में राहुल गांधी ने की सीबीआइ जांच की मांग
कांग्रेस दलित सम्मेलन से पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज बाड़मेर पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने दलित नाबालिग लड़की के परिवार से मुलाकात की और सारी जानकारी ली। मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए उन्होंने सीबीआइ जांच की मांग की है।
नाबालिग के परिजनों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि ये मानवीयता का मामला है। ये परिवार राज्य सरकार से न्याय की मांग कर रहा है और ये सरकार की जिम्मेवारी है कि इन्हें न्याय दे। राहुल ने मांग करते हुए कहा कि डेल्टा मेघवाल और उसके परिवार को न्याय मिलना चाहिए और न्याय दिलवाने का एक ही तरीका है - सीबीआइ जांच होनी चाहिए। डेल्टा मेघवाल के पूरे परिवार को लगता है की राजस्थान के सिस्टम से उनको न्याय नहीं मिलेगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि डेल्टा मेघवाल हिंदुस्तान की बेटी थी, इंटेलिजेंट थी,उसको मारा गया है, जिस प्रकार से रोहित को दबाया गया, यहां डेल्टा मेघवाल को दबाया गया है।

सोमवार, 4 अप्रैल 2016

कांग्रेस-DMK के बीच सीट बटवारे को लेकर समझौता, कांग्रेस को मिली 41 सीटें

कांग्रेस-DMK के बीच सीट बटवारे को लेकर समझौता, कांग्रेस को मिली 41 सीटें
कांग्रेस-DMK के बीच सीट बटवारे को लेकर समझौता, कांग्रेस को मिली 41 सीटें
कांग्रेस और डीएमके के बीच आगामी तमिलनाडू विधानसभा चुनावों में सीट बटवारे को लेकर हुए अहम बैठक में फैसला किया गया है कि कांग्रस तमिलनाडु में 41 सीटों पर चुनाव लड़गी।
सीट बटवारे को लेकर हुई इस बैठक में कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधी के मुलाकात की। बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सीट बटवारे को लेकर हुई बैठक में तय किया गया है कि तमिलनाडु में होने वाला आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी 41 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
इस मौके पर आजाद ने ये भी कहा कि करुणानिधी के नेतृत्व में कांग्रेस और डीएमके राज्य में सरकार बनाने में कामयाब होगी।

उत्तराखंड की सियासी हलचल पर हिमाचल व मुंबई से रखी जा रही है नजर

उत्तराखंड की सियासी हलचल पर हिमाचल व मुंबई से रखी जा रही है नजर
उत्तराखंड की सियासी हलचल पर हिमाचल व मुंबई से रखी जा रही है नजर
उत्तराखंड में सियासी अस्थिरता के बाद राष्ट्रपति शासन और मामला न्यायालय तक पहुंच जाने के बाद कांग्रेस और कांग्रेस के बागी विधायक एक बार फिर अपनी-अपनी पनाहगाह मे डेरा जमाए हुए हैं। कांग्रेस विधायक हिमाचल मे अलग-अलग स्थानों पर तो कुछ उत्तराखंड में ही हैं, जबकि बागी गुट के ज्यादातर विधायक मुंबई और दिल्ली मे डेरा डाले हुए हैं। सभी के छह अप्रैल के बाद ही वापसी की संभावना है।

18 मार्च को प्रदेश की कांग्रेस सरकार मे नौ विधायको की बगावत के बाद सियासी घटनाक्रम कई पड़ाव तय कर चुका है, लेकिन कांग्रेस अपने किले मे एक बार सेंध लगने के बाद इसकी पुनरावृत्ति को कतई तैयार नहीं। राज्यपाल द्वारा तत्कालीन हरीश रावत सरकार को 28 मार्च को विधानसभा मे बहुमत साबित करने के निर्देश दिए गए तो कांग्रेस ने एक और टूट से बचने के लिए अपने विधायको के साथ ही प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट के विधायको को कुमाऊं मे रामनगर के नजदीक एक रिजार्ट मे ठहरा दिया। इनकी वापसी 27 मार्च को हुई तो इसी दिन प्रदेश मे विधानसभा निलंबित कर राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।

अब हालांकि इस राजनैतिक घटनाक्रम को लेकर नैनीताल हाइकोर्ट मे कई याचिकाएं दाखिल की गई है, जिन पर सुनवाई के लिए अलग-अलग तारीखे तय हैं, इसके बावजूद कांग्रेस किसी तरह का जोखिम लेने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि पार्टी ने एक बार फिर अपने विधायको को हिमाचल प्रदेश भेज दिया। हिमाचल मे कांग्रेस सरकार है और यह राज्य उलाराखंड से सटा हुआ भी है, लिहाजा इसे महफूज पनाहगाह मानते हुए अब कांग्रेस के अधिकांश विधायक पिछले दो दिनो मे अलग-अलग गुटो मे पहुंच चुके हैं।

Read More - उत्तराखंड की सियासी हलचल पर हिमाचल व मुंबई से रखी जा रही है नजर