UPA लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
UPA लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 4 अगस्त 2016

दिसंबर 2016 से पहले GST से जुड़ी तकनीकी तैयारियां होंगी मुकम्मल: जेटली

करीब 16 साल के इंतजार के बाद बुधवार को जीएसटी का सपना हकीकत में तब्दील हो गया। राज्यसभा में एक सुर में सभी राजनीतिक दलों ने जीएसटी बिल पर मुहर लगा दी। राज्यसभा से मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ये ऐतिहासिक मौका है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2016 तक जीएसटी से जुड़ी सभी तकनीकी तैयारियां कर ली जाएंगी।

1 अप्रैल 2017 से जीएसटी लागू होने से पहले इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि व्यवहारिक धरातल पर इसे अमल में उतारने में दिक्कत न पेश आए। वित्त मंत्री ने कहा कि 1 अप्रैल 2017 का डेडलाइन पर जीएसटी लागू करने में व्यवहारिक परेशानियां है लेकिन डेडलाइन का होना बेहतर है। उन्होंने कहा कि जीएसटी पर किसी तरह की गफलत नहीं है।

गुरुवार, 25 फ़रवरी 2016

संसद हमले में अफजल गुरु की भूमिका पर संदेह : पी चिदंबरम

संसद हमले में अफजल गुरु की भूमिका पर संदेह : पी चिदंबरम
संसद हमले में अफजल गुरु की भूमिका पर संदेह : पी चिदंबरम
संसद पर हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के तीन साल बाद कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम का विवादित बयान सामने आया है। अंग्रेजी अखबार इकनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू को चिदंबरम ने कहा कि साल 2001 में हुए संसद हमले में अफजल गुरु की भागीदारी में उन्हें गंभीर संदेह है।

चिदंबरम उस सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमे उनसे अफजल गुरु पर अदालत के फैसले को प्रतिक्रिया मांगी गई थी।

चिदंबरम ने इंटरव्यू में कहा कि 'मुझे लगता है कि अफजल गुरु के मामले में सही ढंग से निर्णय नहीं लिया गया। लेकिन सरकार में रहते हुए आप अदालत के फैसले पर सवालिया निशान नहीं लगा सकते, क्योंकि सरकार की तरफ से ही उस पर मुकदमा चलाया गया था। हालांकि एक आजाद नागरिक के तौर पर मैं ये कह सकता हूं कि इस पर सही फैसला नहीं किया गया।' चिदंबरम ने कहा कि अफजल गुरु को बिना पेरोल के उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकती थी।