Navjot Singh Sidhu लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Navjot Singh Sidhu लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 25 जुलाई 2016

नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयान, मोदी की लहर में मुझे डुबो दिया गया

नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले दिनों राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद आज अाखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी। सिद्धू ने आज प्रेसवार्ता कर कहा कि पार्टी ने उन्हें पंजाब से हर तरह से दूर रखने की कोशिश की। वो किसी हालत में पंजाब से दूर नहीं रह सकते।
यही कारण कि उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। सिद्धू ने बातों ही बात में साफ कह दिया कि उनके लिए पंजाब से बढ़कर कुछ भी नहीं है। सिद्धू ने कहा पंजाब से बड़ी कोई पार्टी नहीं है। अगर पंजाब, पार्टी और परिवार में विकल्प मिले तो वे पंजाब को चुनेंगे।
सिद्धू ने पार्टी पर तंज कसते हुए कहा की मोदी लहर में विरोधी तो डूबे ही डूबे, बिना बात मुझे भी डूबो दिया। साथ ही कहा कि एक बार नहीं पार्टी ने उन्हें कई बार पंजाब से अलग करने की कोशिश की। जो आखिरकार उनको नागवार गुजरी।

बुधवार, 20 जुलाई 2016

सिद्धू को सीएम प्रोजेक्ट करने का पंजाब के 'आप' नेता कर रहे विरोध

राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर सोमवार से सुर्खियों में छाए नवजोत सिंह सिद्धू की आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनने संबंधी चर्चाओं पर आप द्वारा कोई स्पष्ट संकेत न देने से सिद्धू की रणनीति कमजोर पडऩे लगी है। सिद्धू के इस्तीफे के बाद से ही उन्हें हाथों-हाथ लेते हुए आप में स्वागत के बयान तो पंजाब के कई प्रमुख आप नेताओं ने दिए मगर मुख्यमंत्री पद पर उनकी दावेदारी के कयास किसी को रास नहीं आए।
इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा भी फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी न करने से यह अटकलें अब ठंडी पडऩे लगी हैं।
सूत्रों के मुताबिक संगरूर से लोकसभा सदस्य भगवंत मान और प्रदेश कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर अब तक खुद को मुख्यमंत्री पद का सबसे प्रबल दावेदार मान कर चल रहे हैं और यही वजह है कि दोनों नेताओं ने पिछले दो साल से पार्टी के प्रचार-प्रसार में दिन-रात एक किया हुआ है।
इस बीच लुधियाना से लोकसभा चुनाव हार चुके एडवोकेट एचएस फुलका का नाम भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में आगे बढ़ा था। इनमें से भगवंत मान का तो फेसबुक पेज भी उनके समर्थकों ने बनाया हुआ है जिसमें उन्हें पंजाब के सीएम कैंडीडेट के तौर पर दिखाया गया है।