Rajasthan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Rajasthan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 25 जुलाई 2016

हॉस्टल में लड़कों के साथ लड़की ने रातभर पी शराब, ऐसी हालत में निकली बाहर

राजस्थान के जोधपुर की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में ब्वॉयज हॉस्टल के एक कमरे में लड़कों के साथ लड़की के शराब पीने का मामला सामने आया है।
एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, हॉस्टल के कमरे में लड़की के अलावा दो और लड़के शराब पी रहे थे। जब इसका पता चीफ वॉर्डन को पता चला तो उन्होंने कमरे में बंद छात्रों और छात्र से बाहर निकलने को कहा। काफी देर तक जब छात्र कमरे से बाहर नहीं निकले तो कमरे का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि छात्रा जब कमरे के बाहर निकली तो वो ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे।

शुक्रवार, 22 जुलाई 2016

लड़के ने नहाते हुए देखा तो शर्मिंदा लड़की ने उठा लिया ये बड़ा कदम...

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 18 वर्षीय लड़के ने लड़की को नहाते देख लिया। इस वाक्ये से शर्मसार लड़की इतनी आहत हो गई कि उसने खुद को आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की।
एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, ये घटना डेलाना गांव की है। पुलिस के मुताबिक, 'बुधवार शाम को लड़की अपने घर में नहा रही थी। अचानक लड़की की नजर लड़के पर पड़ी वो चिल्लाने लगी। लड़की की आवाज सुनकर उसके परिजन बाहर आए और आरोपी लड़के को पकड़ लिया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के को डांट-फटकार लगाई।'

मंगलवार, 31 मई 2016

निर्दोष निसार ने 23 साल काटी जेल, रिहा होने पर कहा 'अब हूं जिंदा लाश'

अयोध्या में ‌विवादित ढांचे को गिराए जाने के एक साल बाद 15 जनवरी, 1994 को निसार उद दीन अहमद को गिरफ्तार किया गया था। कनार्टक के गुलबर्ग के रहने वाले निसार को बाबरी मस्जिद की शहादत की पहली बरसी पर हुए ट्रेन बम धमाकों के सिलसिले में पकड़ा गया था। इन बम धमाकों में दो यात्रियों की मौत हो गई थी और 8 घायल हो गए थे। 17 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें और उनके साथ गिरफ्तार अन्य दो युवकों को जयपुर जेल से रिहा कर दिया हैं। वह 23 साल से जेल में थे।

निसार ने बताया कि जब उन्हें जेल में डाला गया था, तब उनकी उम्र 20 साल थी। वह तब फार्मेसी सेकेंड ईयर में पढ़ते थे। निसार ने बताया ' 15 दिन बाद एक एग्जाम होना था। मैं कॉलेज जा रहा था। पुलिस की गाड़ी इंतजार कर रही थी। एक व्यक्ति ने रिवॉल्वर दिखाई और मुझे जबरन भीतर बिठा लिया। कर्नाटक पुलिस को मेरी गिरफ़्तारी के बारे में कोई खबर ही नहीं थी। यह टीम हैदराबाद से आई थी, वे मुझे हैदराबाद ले गए।' निसार को 28 फरवरी, 1994 को अदालत के सामने पेश किया गया।
Read More - निर्दोष निसार ने 23 साल काटी जेल, रिहा होने पर कहा 'अब हूं जिंदा लाश'

शुक्रवार, 27 मई 2016

कोटा में छात्रों के हॉस्टल के लिए बने नए नियम, नहीं मानने वाले संचालकों पर होगी कार्रवाई

कोटा में कोचिंग छात्रों की आत्महत्याओं और हाल में एक बिहारी छात्र की हत्या के बाद होस्टल संचालकों पर भी सख्ती शुरू हो गई है। कोटा प्रशासन ने होस्टल संचालकों के लिए नियम बना दिए हैं और हर होस्टल संचालक के लिए इन नियमों की पालना जरूरी होगी, अन्यथा प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। कोटा में करीब डेढ़ लाख कोचिंग छात्र रहते हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों से यहां पढ़ने आए है।
इन कोचिंग छात्रों के लिए कोटा में घर-घर में होस्टल खुले हुए हैं। अब तक इनके लिए कोई नियम कानून नहीं थे। लोग अपने घरों में अतिरिक्त कमरे बना कर होस्टल चला रहे थे, लेकिन हाल में हुई घटना के बाद प्रशासन ने इनके लिए भी नियम बना दिए है। होस्टल संचालकों को प्रशासन की तरफ से तय किए नियम तो बताने ही होंगे साथ ही वहां रह रहे छात्रों पर भी नजर रखनी होगी और उनके व्यवहार में किसी तरह का परिवर्तन दिखे तो उसके बारे में छात्र के परिजन को सूचित करना होगा प्रशासन के अधिकारी इन होस्टलों का औचक निरीक्षण करेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा कोई खुदकुशी या दुर्घटना होने पर होस्टल संचालक को भी जांच के दायरे में लिया जाएगा।

बुधवार, 13 अप्रैल 2016

बाड़मेरः नाबालिग लड़की हत्या मामले में राहुल गांधी ने की सीबीआइ जांच की मांग

बाड़मेरः नाबालिग लड़की हत्या मामले में राहुल गांधी ने की सीबीआइ जांच की मांग
बाड़मेरः नाबालिग लड़की हत्या मामले में राहुल गांधी ने की सीबीआइ जांच की मांग
कांग्रेस दलित सम्मेलन से पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज बाड़मेर पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने दलित नाबालिग लड़की के परिवार से मुलाकात की और सारी जानकारी ली। मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए उन्होंने सीबीआइ जांच की मांग की है।
नाबालिग के परिजनों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि ये मानवीयता का मामला है। ये परिवार राज्य सरकार से न्याय की मांग कर रहा है और ये सरकार की जिम्मेवारी है कि इन्हें न्याय दे। राहुल ने मांग करते हुए कहा कि डेल्टा मेघवाल और उसके परिवार को न्याय मिलना चाहिए और न्याय दिलवाने का एक ही तरीका है - सीबीआइ जांच होनी चाहिए। डेल्टा मेघवाल के पूरे परिवार को लगता है की राजस्थान के सिस्टम से उनको न्याय नहीं मिलेगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि डेल्टा मेघवाल हिंदुस्तान की बेटी थी, इंटेलिजेंट थी,उसको मारा गया है, जिस प्रकार से रोहित को दबाया गया, यहां डेल्टा मेघवाल को दबाया गया है।