Omar Abdullah लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Omar Abdullah लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 29 जून 2016

2019 में भी नरेंद्र मोदी को पराजित करना होगा मुश्किलः उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि पीएम मोदी के चुनावी रथ को 2019 में भी हराना मुश्किल रहेगा। अंग्रेजी अखबार 'द टेलीग्राफ' को दिए एक इंटरव्यू के दौरान उमर अब्दुल्ला ने कहा, "लोग एक विकल्प चाहते हैं, लेकिन हम उन्हें यह विकल्प नहीं दे पा रहे हैं।"
कांग्रेस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक सख्त सर्जरी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "मोदी मुकाबला करने के लिए हर स्तर पर मुकाबला करना होगा। मोदी को हराना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि आपको एक दिन जगना होगा और निर्णय करना होगा कि उन्हें हराना है। मोदी को हराने के लिए बहुत प्लानिंग करनी होगी जो अभी दिख नहीं है।"

सोमवार, 4 अप्रैल 2016

संविधान का सम्मान करते हैं अन्यथा काट सकते हैं लाखों सिरः बाबा रामदेव


संविधान का सम्मान करते हैं अन्यथा काट सकते हैं लाखों सिरः बाबा रामदेव
संविधान का सम्मान करते हैं अन्यथा काट सकते हैं लाखों सिरः बाबा रामदेव
भारत माता की जय को लेकर छिड़ी जंग में अब योग गुरु बाबा रामदेव भी कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा है कि अगर कोई यह कहता है कि मेरा सिर कलम कर दो फिर भी 'भारत माता की जय' नहीं बोलेंगे तो, मैं यह कहना चाहता हूं कि हम कानून और संविधान का सम्मान करते हैं अन्यथा हम लाखों सिर काट कर सकते हैं।'

इससे पहले 'भारत माता की जय' नारे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के विवादित बयान के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान आया था। उमर ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर में भाजपा और पीडीपी गठबंधन की सरकार शपथ लेने के बाद 'भारत माता की जय' नारे का जाप करेगी। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर यह बयान दिया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मुंबई में एक समारोह में कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हम भारत माता की जय नहीं कहेंगे। तो क्या, पाकिस्तान की जय या चीन की जय कहेंगे? महाराष्ट के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है उन्हें उन लोगों से दिक्कत है जो लोग यह कहते हैं कि वह भारत माता की जय नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि आखिर शांत रहने की भी एक हद होती है।