शुक्रवार, 17 जून 2016

अब कांग्रेस में उठी वरूण गांधी को शामिल करने की मांग

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस समर्थक और कार्यकर्ता लगातार ये मांग कर रहे हैं कि यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी को आगे रखकर 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाए। लेकिन गुरुवार को प्रदेश में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के बयान ने कांग्रेस के सामने असहज की स्थिति उत्पन्न कर दी।
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव उमेश पंडित ने वरुण गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें (वरूण) पार्टी में लाना चाहिए। लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए पंडित ने कहा, "एक अच्छा आदमी गलत पार्टी में है।” उन्होंने कहा कि न तो वरुण गांधी और न ही उनके पिता संजय गांधी साम्प्रदायिक ताकतों में विश्वास रखते थे। नेहरु-गांधी परिवार के सदस्य होने के नाते वरूण यूपी में कांग्रेस की लड़ाई में मदद कर सकते हैं। जब पंडित के इस बयान के बारे में उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी और महासचिव गुलाम नबी आजाद से बात की गई तो उन्होंने कहा, "उनका सुझाव उनका निजी विचार है। इससे ज्यादा कुछ नहीं।"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें