कैराना के पलायन प्रकरण को लेकर शुक्रवार को भाजपा विधायक संगीत सोम ने सैकड़ों समर्थकों के साथ सरधना स्थित अपने घर से ही निर्भय यात्रा शुरू कर की जिससे पुलिस प्रशासन ने एक किलोमीटर के बाद रोक दिया। इससे पूर्व सपा नेता अतुल प्रधान की सद्दभावना यात्रा को सिटी प्वाइंट से कुछ दूरी पर ही धारा 144 लगी होने का हवाला देते हुए रोक दी। दोनों के समर्थक वापस लौट गए हैं। सोम ने कहा कि अगर पन्द्रह दिन के भीतर पलायन करने वालों को वापस नहीं लाया गया तो वे फिर निर्भय यात्रा निकालने को मजबूर होंगे। उधर, अतुल प्रधान ने यात्रा रोकने पर अधिकारियों को गुलाब के फूल दिए। सब कुछ शांतिपूर्वक निपटने से पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
कैराना में हिंदुओं के पलायन को लेकर इन दिनों राजनीति गरमाई हुई है। इसी प्रकरण में दो दिन पूर्व सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम ने शुक्रवार को निर्भय यात्रा निकालकर कैराना जाने का ऐलान किया था। उधर एक दिन पूर्व सोम की यात्रा के जवाब में सरधना के सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान ने शुक्रवार को ही सदभावाना यात्रा निकालने की घोषणा की थी। दोनों नेताओं के आमने सामने होने से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे। गुरुवार रात में ही सरधना व उससे लगती सीमाओं को सील कर कई जिलों का फोर्स व पीएसी तैनात कर दी गई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें