2019 के आम चुनावों में काफी वक्त हैं। लेकिन हाल ही में इलाहाबाद में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने अपने इरादे जता दिए। उन्होंने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ भरोसा जताया है। उसे पूरा करने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। हम अपने कार्यक्रमों की कामयाबी पर जश्न मना सकते हैं। लेकिन इस एहसास के साथ सबको आगे बढ़ना होगा कि सफलता की कारवां पर हमारी नासमझी कहीं ब्रेक न लगा दे। जनता की उम्मीदें जितनी ज्यादा होती है। सत्ता पक्ष के लिए जिम्मेदारी उतनी ही बढ़ जाती है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि आज हम जबरदस्त कामयाबी की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में बहुत सतर्क रहने की जरुरत है। कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कामयाबी के 7 'एस' का मंत्र भी दिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें