![]() |
| शारदा चिटफंड घोटाला मामले में पी. चिदंबरम की पत्नी को समन, सीबीआइ करेगी पूछताछ |
भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और फंसते नजर आ रहे हैं। ताजा मामले में पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम को शारदा चिटफंड घोटाले में सीबीआइ समन भेज दिया गया है। सीबीआइ ने समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया है। उनके साथ 10 मार्च को पूछताछ होगी।
शारदा चिटफंड घोटाले की चार्जशीट में चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम का भी नाम आया था। इस मामले में सोमवार को सीबीआइ की ओर से दाखिल छठी पूरक चार्जशीट में उनका जिक्र गवाह या आरोपी के तौर पर नहीं किया है बल्कि इसमें कहा गया था कि नलिनी विवादित डील की ‘राजदार’ थीं।
इससे पहले सीबीआइ ने साल 2014 में भी नलिनी से पूछताछ की थी। सारदा समूह की ओर से नलिनी को कानूनी सलाह के लिए दिए गए शुल्क के सिलसिले में पूछताछ की गई। सारदा समूह के अध्यक्ष सुदीप्त सेन ने कांग्रेस नेता मतंग सिंह से अलग रह रहीं उनकी पत्नी मनोरंजना सिंह के अनुरोध पर वकील के तौर पर नलिनी की सेवाएं लेने का उल्लेख किया था। सेन ने दावा किया था कि सारदा समूह ने वकील नलिनी को कानूनी सलाह के शुल्क के तौर पर एक करोड़ रुपए का भुगतान किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें