![]() |
| कन्हैया व चर्च पर हमले के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव |
संसद के बजट सत्र में सरकार विपक्ष के सहयोग की आस में है। वहीं मंगलवार को विपक्ष ने रायपुर में एक चर्च पर हुए हमले अौर कन्हैया कुमार मामले में स्थगन प्रस्ताव दिया है।
संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने विपक्ष से अपील किया कि लंबित विधेयकों को पास करने में सहयोग दें।
नायडू ने कहा कि ये बिल किसान, गरीब व महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दूसरी तरफ वित्त मंत्री अरुण जेटली ईपीएफ पर लगाए गए टैक्स के फेसले को वापस लेने की घोषणा कर सकते हैं। आम बजट में ईपीएफ पर टैक्स लगाने को लेकर सरकार को चौतरफा विरोध का सामना करना पड़ा था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें