![]() |
| SIT अधिकारी के अनुसार सरकार प्रायोजित था संसद व 26/11 का हमला: मणि |
गृह मंत्रालय के पूर्व अधिकारी आरवीएस मणि, जिन्होंने इशरत जहां केस में गुजरात उच्च न्यायालय में दो हलफनामे दायर किए, ने यह दावा किया था कि हत्या की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी ने उसे बताया था कि 26/11 का मुबंई आंतकी हमला और 13 दिसंबर को संसद पर हुआ आतंकी हमला "सत्ताधारी सरकार द्वारा करवाया गया था"।
मणि जिन्होंने गृह मंत्रालय में अवर सचिव के रूप में 2009 शपथ-पत्र दायर किया था, ने तत्कालीन केंद्रीय शहरी विकास सचिव सुधीर कृष्णा को अदालत द्वारा नियुक्त एसआईटी के समक्ष 21 जून 2013 को अपने बयान के बारे में बताया था। कृष्णा को दिए अपने बयान में मणि ने कहा था कि गुजरात के गांधीनगर में बयान दर्ज कराने के दौरान, एसआईटी के आईजी सतीश चंद्र वर्मा ने उनसे कई सवाल किए थे जो उनके गृह मंत्रालय के कार्यकाल के दौरान कभी सामने नहीं आ सके। मणि के मुताबिक एसआईटी के आईजी सतीश चंद्र वर्मा ने उनसे ऐसे कई सवाल किए, जिनका उनसे आधिकारिक संबंध नहीं था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें