शुक्रवार, 4 मार्च 2016

पीएम मोदी ने की सेतुभारतम प्रोजेक्ट की शुरुआत, कहा व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत

पीएम मोदी ने की सेतुभारतम प्रोजेक्ट की शुरुआत,
कहा व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत
साल 2019 तक सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को रेलवे क्रॉसिंग से मुक्त बनाने के लिए पीएम मोदी ने आज सेतुभारतम परियोजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी भी मौजूद दिखे।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमे समस्या को लेकर व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। हमें समस्या पता है और हम उसमें स्थाई बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले स्थिति के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए और फिर उसके बाद उस दिशा में कदम उठाने चाहिए। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि रेलवे सिर्फ वाहवाही से सफलतापूर्व नहीं चल सकती इसलिए हमने रेलवे लाइन को बढ़ाने का निर्णय किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले नई ट्रेनों की घोषणा सिर्फ सांसदों को खुश करने के लिए की जाती थी इसलिए कई प्रोजेक्ट अधुरे पड़े हुए हैं। साल 2016-17 के आम बजट की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस साल के बजट में ग्रामीण सड़कों के लिए बजट में बहुत से संसाधनों की व्यवस्था की गई है और सरकार का इस ओर ध्यान दे रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें