शुक्रवार, 4 मार्च 2016

केजरीवाल का ट्वीट, मोदी से कहा था छात्रों से पंगा मत लो

केजरीवाल का ट्वीट, मोदी से कहा था छात्रों से पंगा मत लो
केजरीवाल का ट्वीट, मोदी से कहा था छात्रों से पंगा मत लो
जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया द्वारा विश्वविद्यालय कैंपस में कल रात दी गई स्पीच की जहां कुछ राजनेता जमकर प्रशंसा कर रहे हैं वहीं कुछ इसको प्रतिक्रिया देने लायक भी नहीं मान रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आैर उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया द्वारा दी गई इस स्पीच की जमकर प्रशंसा की है। केजररीवाल ने कन्हैया की स्पीच के बाद ट्वीट कर लिखा है What a brilliant speech by Kanhaiya...। अपने एक अन्य ट्वीट में दिल्ली के सीएम ने लिखा है कि मैने पीएम मोदी को पहले ही कहा था कि स्टूडैंट्स से पंगा न लो, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी।
वहीं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने लिखा भी कन्हैया और JNU ने देश में फर्ज़ी राष्ट्रवादियों की खतरनाक विचारधारा के खिलाफ निर्णायक जंग की उम्मीद जगा दी है। इसके उलट भाजपा ने इस स्पीच को सिरे से खारिज करते हुए इसको प्रतिक्रिया देने लायक भी नहीं माना है। वहीं कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद देते हुए लिखा है कि उन्होंने कन्हैया को छात्रों के बड़े नेता के रूप में स्थापित कर दिया है। उन्होंने लोगों से भी इस भाषण को सुनने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें