![]() |
| JNU कैंपस में कन्हैया ने कहा- हमें देश से नहीं देश में चाहिए आजादी |
देशद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के जेल से रिहा होने के बाद जेएनयू परिसर में बृस्पतिवार को विजय जुलूस निकाला गया। इसमें जेएनयू के सैकड़ो छात्र शामिल हुए। गंगा ढाबा से निकला जुलूस प्रशासनिक भवन पर समाप्त हुआ। जहां जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गरीबी, अशिक्षा, जातिवाद, आरएसएस से आजादी लेने का नारा लगाकर छात्रों को संबंधित किया। अपने संबोधन में कन्हैया ने भाजपा, आरएसएस, एबीवीपी सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।
कन्हैया ने मानव संसाधान विकास मंत्री स्मृती ईरानी पर निशाना साधते हुए कहां कि आगे अदालत तय करेंगा कि क्या देशद्रोह है और क्या देशभक्ति। क्योंकि हम स्मृति इरानी के बच्चे नहीं है। हम जेन्यूआइट है। हमें हमारा फैलोशिप दे दीजिए और रोहित वेमुला की हत्या की जिम्मेदारी ले लीजिए। हम आपसे इस्तीफा नहीं मांगते।कन्हैया ने लगभग तीन हजार से अधिक छात्रों को संबोधित करते हुए पुलिस को माध्यम बनाकर व्यवस्था और सरकार पर जबरदस्त तंज कसा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें