UP Election लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
UP Election लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 5 जुलाई 2016

UP चुनावः शीला दीक्षित बोलीं, 'मैं यूपी की बहू, जा सकती हूं ससुराल'

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में नई पारी पर दिल्ली में डेढ़ दशक तक राज करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं यूपी के बहू हूंं और ससुराल जा सकती हूं। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में पली-बढ़ी और यूपी की बहू बनी। उन्होंने यह जवाब पंजाब में जन्म लेने पर दिया।
पत्रकारों के सवाल के जवाब में शीला दीक्षित ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी यूपी की राजनीति में आती हैं तो उनका स्वागत है। वह सबसे योग्य शख्सियत हैंं।
यूपी विधानसभा चुनाव में खुद को संभावित मुख्यमंत्री पेश किए जाने के कयास पर उन्होंने कहा कि जब भी निर्णय होगा बता दिया जाएगा। अभी चर्चा चल रही है।

शुक्रवार, 17 जून 2016

लालू ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा - यूपी फतह का सपना कभी नहीं होगा पूरा

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद आज अपने हार्ट की मेडिकल जांच के लिए मुंबई पहुंचे। मुंबई के एसियन हार्ट हॉस्पिटल में आज उनका मेडिकल चेकअप होगा। मुंबई पहुंचे लालू यादव ने बीजेपी पर करारा निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कितनी भी जोर लगा ले लेकिन यूपी में जीत नहीं सकती।

लालू ने कहा कि यूपी की जनता भाजपा के झूठे बहकावे में आनेवाली नहीं है। वहां उनकी ठग विद्या नहीं चलेगी। यूपी में जीतने के लिए कमर कस रही भाजपा को हार का मुंह ही देखना होगा। इसके लिए पूरे जोर-शोर से तैयारी चल रही है लेकिन कुछ हासिल होने वाला नहीं है।

मंगलवार, 7 जून 2016

आखिर इस मुश्किल घड़ी में कांग्रेस नेता क्यों छोड़ रहे हैं 'हाथ का साथ' ?

इन दिनों एक के बाद जहां कांग्रेस पार्टी को चुनाव में करारी शिकस्त मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ इनके अपने लगातार पार्टी को झोरदार झटका देते हुए इस मुश्किल घड़ी में किनारा कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जहां लोकसभा में मिली करारी शिकस्त और उसके बाद के कई विधानसभा चुनावों में अपनी सरकार खोने के बाद पतन के एक ऐसे रास्ते पर है जहां कोई पार्टी में सर्जरी करने की बात कर रहा है तो कोई नेतृत्व बदलने की। हालत ये है कि कभी कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े वफादार नेता एक-एक कर आज पार्टी से मुंह मोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
गुरूदास ने दिया पार्टी को बड़ा झटका
ताज़ा झटका पार्टी को मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री गुरुदास कामत का साथ छोड़ने से लगी है। गुरुदास कामत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए राजनीति से भी संन्यास लेने का ऐलान किया है। कामत का ये फैसला कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माने जाने लगा है क्योंकि अगले साल मुंबई निकाय चुनाव होनेवाला है।

बुधवार, 2 मार्च 2016

नीतीश कुमार के बाद अब राहुल गांधी की नैया पार लगाएंगे प्रशांत किशोर

नीतीश कुमार के बाद अब राहुल गांधी की नैया पार लगाएंगे प्रशांत किशोर
नीतीश कुमार के बाद अब राहुल गांधी की नैया पार लगाएंगे प्रशांत किशोर
कांग्रेस यूपी के लिए मिशन-2017 की तैयारी में जुट गई है। चुनाव के सिलसिले में यूपी कांग्रेस के नेता आज दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात करेंगे। इस बैठक में बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा और बिहार में नीतीश कुमार का चुनाव प्रबंधन संभाल चुके प्रशांत किशोर भी शामिल होंगे। कांग्रेस यूपी में प्रशांत किशोर के सहारे अपनी नैया को पार लगाने में जुटी है। यही वजह है कि राहुल गांधी प्रशांत किशोर से मुलाकात कर यूपी के लिए रणनीति बनाएंगे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के अलावा विधानमंडल नेता प्रदीप माथुर, विधान परिषद में दलनेता नसीब पठान और सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी भाग लेंगे।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन से कांग्रेस की स्थिति ठीक नहीं है। यूपी में कांग्रेस के मात्र 29 विधायक है।