asian heart hospital लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
asian heart hospital लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 17 जून 2016

लालू ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा - यूपी फतह का सपना कभी नहीं होगा पूरा

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद आज अपने हार्ट की मेडिकल जांच के लिए मुंबई पहुंचे। मुंबई के एसियन हार्ट हॉस्पिटल में आज उनका मेडिकल चेकअप होगा। मुंबई पहुंचे लालू यादव ने बीजेपी पर करारा निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कितनी भी जोर लगा ले लेकिन यूपी में जीत नहीं सकती।

लालू ने कहा कि यूपी की जनता भाजपा के झूठे बहकावे में आनेवाली नहीं है। वहां उनकी ठग विद्या नहीं चलेगी। यूपी में जीतने के लिए कमर कस रही भाजपा को हार का मुंह ही देखना होगा। इसके लिए पूरे जोर-शोर से तैयारी चल रही है लेकिन कुछ हासिल होने वाला नहीं है।