मंगलवार, 5 जुलाई 2016

UP चुनावः शीला दीक्षित बोलीं, 'मैं यूपी की बहू, जा सकती हूं ससुराल'

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में नई पारी पर दिल्ली में डेढ़ दशक तक राज करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं यूपी के बहू हूंं और ससुराल जा सकती हूं। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में पली-बढ़ी और यूपी की बहू बनी। उन्होंने यह जवाब पंजाब में जन्म लेने पर दिया।
पत्रकारों के सवाल के जवाब में शीला दीक्षित ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी यूपी की राजनीति में आती हैं तो उनका स्वागत है। वह सबसे योग्य शख्सियत हैंं।
यूपी विधानसभा चुनाव में खुद को संभावित मुख्यमंत्री पेश किए जाने के कयास पर उन्होंने कहा कि जब भी निर्णय होगा बता दिया जाएगा। अभी चर्चा चल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें