2014 में गैंगस्टर अबु सलेम व मुंब्रा निवासी सैय्यद बहार कौसर की शादी का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। ट्रेन में दोनों की तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें कई मौके पर उनके परिजन भी साथ हैं। सामने आयी तस्वीरों से पुलिस व जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि इस गैंगस्टर को इतनी सुविधाएं कैसे दी जा रही हैं।
मिड-डे की इन एक्सक्लूसिव तस्वीरों के जरिए यह साबित हो रहा है कि विभिन्न सुनवाई के लिए दिल्ली और लखनऊ के अपने यात्रा के दौरान अंडर-ट्रायल गैंगस्टर अबु सलेम अपनी पत्नी से मिलता था। तस्वीरों से यह स्पष्ट हो रहा है कि सलेम के साथ न केवल 26 वर्षीया उसकी पत्नी सैय्यद बहार कौसर है बल्कि कई परिजन भी मौजूद हैं। एक तस्वीर में उसे रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में फोन करते भी देखा गया। फिलहाल सलेम तालजोला जेल में है। ये तस्वीरें 2012 और 2015 की हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें