मंगलवार, 5 जुलाई 2016

मोदी मंत्रिमंडल से राम शंकर कठेरिया समेत पांच की विदाई

मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट का विस्तार कर 19 नए राज्य मंत्री शामिल किए, वहीं 5 मंत्रियों से अपना इस्तीफा पीएमओ को भेज दिया है। इन मंत्रियों में निहालचंद मेघवाल, रामशंकर कठेरिया, सांवर लाल जाट, मोहन कुंदारिया और मनसुख वसावा शामिल हैं।
अंदेशा जताया जा रहा था कि मोदी कैबिनेट के विस्तार के बाद कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इस्तीफा देने वाले पांचों मंत्रियों के पास राज्य मंत्री का प्रभार था। निहालचंद मेघवाल राज्सथान के श्रीगंगानगर से बीजेपी के सांसद हैं और उनके पास केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्रालय था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें