प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल का विस्तार किया। जिसमें प्रकाश जावड़ेकर का कद बढ़ाकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वहीं एस एस आहलुवालिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, विजय गोयल ने राज्यमंत्री की शपथ ली। इसके अलावा आरपीआई से रामदास अठावले ने मंत्री पद की शपथ ली। यूपी से मिर्जापुर से अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल को भी राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
असम के नौगांव से सांसद राजन गोहेन ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। वरिष्ठ पत्रकार व राज्यसभा से सांसद एमजे अकबर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। बीकानेर से सांसद अर्जुन मेघवाल राज्यमंत्री पद की शपथ ली। गुजरात से सांसद पुरुषोत्तम भाई रुपाला भी राज्य मंत्री बनाए गए। एमपी से राज्यसभा सदस्य अनिल माधव दवे को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। यूपी के चंदौली से सांसद महेंद्र नाथ पांडेय राज्यमंत्री बनाए गए। गुजरात के दाहोद से सांसद जसवंत सिंह भाभोर राज्यमंत्री बनाए गए। यूपी के शहजहांपुर से सांसद कृष्णा राज को मंत्री बनाया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें