आम आदमी पार्टी ने पंजाब के ईसाई समुदाय को भी साधना शुरू कर दिया है। सोमवार को पार्टी के समन्वयक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईसाई समुदाय से मिलने गुरदासपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब का गरीब आज रैलियों में आने के लिए मजबूर हो रहा है। केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए केजरी ने कहा कि केंद्र सरकार के पास दो ही काम हैैं प्रधानमंत्री मोदी विदेश घूमते रहें और केजरीवाल को तंग करते रहें।
केजरीवाल ने इस दौरान दिल्ली की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में इतने विकास कार्य करवाए हैैं कि अगर आज चुनाव हो जाएं तो वहां तीन सीटें जो भाजपा को मिली हैैं वह भी आप को मिल जाएंगी। केजरी ने शिअद-भाजपा गठबंधन व कां्रग्रेस दोनों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि यह सभी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे और वह अकेले। लोग अब आप से ही उम्मीद लगाए हुए हैैं। उन्होंने पंजाब में जीत का दावा किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें