स्मृति ईरानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्मृति ईरानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 18 मार्च 2015

स्मृति पर दिए बयान के लिए शरद यादव ने जताया खेद

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष शरद यादव ने संसद के भीतर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर दिए अपने बयान पर खेद जताया है। राज्यसभा में स्थिति स्पष्ट करते हुए शरद यादव ने कहा कि मुझे अपने बयान पर बेहद अफसोस है।

इस मामले को वित्त मंत्री व राज्यसभा में सदन के नेता अरूण जेटली ने संसद में उठाया था। उन्होंने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठा शरद यादव से स्थिति साफ करने को कहा।

इस पर सफाई देते हुए जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि 'मुझे बेहद अफसोस है। मैं खुद गोंडवाना का रहने वाला हूं। जहां मातृ संस्कृति का सम्मान किया जाता है। मैं दो मंत्रियों निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी की बहुत इज्जत करता हूं। यहां तक कि जब स्मृति जी का डिग्री वाला मामला उठा था तो सबसे पहले मैंने ही उनके समर्थन में बयान दिया था।' शरद यादव के इस खेद को सरकार ने स्वीकार कर लिया।

सोमवार, 16 मार्च 2015

'सांवली महिलाओं' पर की गई टिप्‍पणी पर माफी नहीं मांगेंगे शरद!

राज्यसभा में आज जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव की 'सांवली महिलाओं' पर की गई टिप्पणी को लेकर काफी हंगामा हुआ। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने शरद यादव से अपनी टिप्पणी पर माफी मांगने के लिए कहा। लेकिन शरद यादव ने कहा कि वह इस विषय पर बहस करने के लिए तैयार हैं, पर माफी नहीं मांगेंगे।

स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं शरद यादव जी से निवेदन करती हूं कि वह महिलाओं के रंग को लेकर ऐसी अभद्र टिप्पणी कृपया न करें। इससे बहुत गलत संदेश जाता है। मुझे लगता है कि इस टिप्पणी के लिए शरद यादव को माफी मांगनी चाहिए।

सदन में स्मृति ईरानी द्वारा मुद्दा उठाने पर शरद यादव बोले, 'मैंने क्या कहा था...'सांवली' महिलाओं की संख्या भारत में बहुत है। विश्व में सबसे ज्यादा सांवली महिलाएं भारत में ही हैं। मैं अपने बयान पर माफी नहीं मांगूंगा। हां, इस मुद्दे पर मैं किसी से भी बहस के लिए तैयार हूं।'

इसके बाद शरद यादव ने सदन से बाहर आने पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'मैंने कुछ गलत नहीं कहा है, जिसके लिए मैं माफी मांगू। आप बताइए ये गाना क्यों बना है, 'मेरा गोरा रंग ले ले, मोहे श्याम रंग दे दे', क्या यह गलत है।'