सोमवार, 1 अगस्त 2016

इस अभिनेत्री ने मोदी के समर्थन में खिंचवाई थी अर्धनग्न फोटो, अब NCP में शामिल

साल 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी के समर्थन में अर्धनग्न फोटो खिंचवा कर चर्चा में आई अभिनेत्री मेघना पटेल एनसीपी में शामिल हो गई हैं।
एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक रविवार को वडोदरा पहुंचे एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल की मौजूदगी में मेघना पटेल ने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रफुल्ल पटेल ने कहा 'अभिनेत्री मेघना का एनसीपी में स्वागत है। मेघना ने कई फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता है। उनके शामिल होने के बाद एनसीपी और मजबूत होगी।'
वहीं गुजरात एनसीपी के अध्यक्ष जयंत पटेल ने कहा 'मेघना ने पहले मोदी के समर्थन में प्रचार किया था लेकिन, अब वो एनसीपी में शामिल हो गई है। जिसमें कुछ भी गलत नहीं है।'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें