सोमवार, 1 अगस्त 2016

जमीन से 90 मीटर की ऊंचाई पर शादी, लम्हा बना यादगार

न तू जमीं के लिए है न आसमां के लिए... गाने की यह खूबसूरत लाइन इस जोड़े के लिए उपयुक्त है। जी हां, महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक जोड़े ने कुछ यूं ही शादी रचाकर इस पल को यादगार बना लिया। इनकी शादी जमीन पर नहीं हुई बल्कि रोपवे के सहारे धरती से 90 मीटर ऊपर हुई।
नवविवाहित जोड़े ने की इस फैसले पर शादी के पहले परिजनों ने भी समर्थन की मुहर लगा दी थी। शादी के वक्त परिजन जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
कोल्हापुर के पावनखिंड में 34 साल के जयदीप जाधव और रेशमा पाटिल के प्यार को जब परिवार की मंजूरी मिली तो फिर उन्होंने अपनी इस शादी को यादगार बनाने का फैसला किया। इस दौरान पंडितजी भी रोपवे के सहारे 90 मीटर फुट ऊपर इस जोड़े के साथ मौजूद रहे और मंत्रोच्चारण के साथ दोनों ने एकदूसरे के गले में माला डाली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें