कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे राकेश का आज मैसूर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान सीएम के तमाम नजदीकी रिश्तेदार मौजूद रहे।
गौरतलब है कि राकेश सिद्धारमैया की बेल्जियम के अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई थी। उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। 39 वर्षीय राकेश का ब्रुसेल्स की एंटवर्प यूनिवर्सिटी के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें पैंक्रियाज (अग्नाशय) में परेशानी के चलते गुरुवार को भर्ती किया गया था। वह अपने मित्रों के साथ यूरोप के टूर पर थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें