सोमवार, 1 अगस्त 2016

बुलंदशहर की घटना पर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें अखिलेश : मायावती

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रोड होल्ड अप के बाद गैंग रेप की घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इस्तीफा मांगा है। मायावती का कहना है कि अगर अखिलेश यादव से उत्तर प्रदेश संभल नहीं रहा है तो फिर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दें।
मायावती ने बुलंदशहर कांड को निंदनीय बताया है।मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें