शुक्रवार, 29 जुलाई 2016

15 अगस्त को पीएम मोदी की जान पर सबसे ज्यादा खतरा : खुफिया रिपोर्ट

इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी की जान को सबसे ज्यादा खतरा है। खुफिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि 15 अगस्त के मौके पर आतंकी संगठन किसी भी हद तक जा सकते हैं। इस सिलसिले में खुफिया एजेंसियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को विस्तार से जानकारी दी है।15 अगस्त के दिन एसपीजी, एनएसजी समेत दूसरी एजेंसियों को सतर्क रहने के खास निर्देश दिए गए हैं।
खुफिया एजेंसियों की तरफ से भाषण के दौरान पीएम के मंच को बुलेटप्रूफ छतरी से ढंकने का सुझाव दिये हैं। पिछले साल और उससे पहले भी इस तरह की व्यवस्था की गयी थी। लेकिन पीएम मोदी ने ऐन वक्त पर खुले मंच से भाषण देने की इच्छा जतायी थी। पीएम की मंशा की ख्याल करते हुये बुलेटप्रूफ सुरक्षा कवच को हटा भी लिया गया था। लेकिन पीएम की सुरक्षा के लिए लाल किले के कुछ महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा दस्तों से जुड़े लोगों की तैनाती की गयी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें