सियासत की भाषा करीब-करीब एक जैसी होती है। फर्क सिर्फ मौके का होता है। विपक्ष में रहते हुए राजनीतिक दल जिस अंदाज में सरकार पर हमला करते हैं। सत्ता पक्ष उस अंदाज में आक्रामक नहीं हो पाता है। लेकिन गुरुवार को लोकसभा में नजारा कुछ और था। नियम 193 के तहत महंगाई पर कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी ने चर्चा की शुरुआत की.और एनडीए सरकार खासतौर से पीएम मोदी पर जमकर बयानों के तीर चलाए। उन्होंने कहा कि अब हर-हर मोदी घर- घर मोदी की जगह अरहर मोदी की चर्चा हो रही है। लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सधे अंदाज में कहा कि आप लोगों से विरासत में कुछ अच्छी चीज तो मिली नहीं। आपके कुशासन का परिणाम महंगाई थी जो हमें विरासत में मिली है।
राहुल गांधी ने क्या कहा था ?
मानसून सत्र के दौरान आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने सरकार के स्वच्छ भारत मिशन, मेक इन इंडिया और कनेक्ट इंडिया पर भी जमकर करारा वार किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले एनडीए सरकार का हैप्पी बर्थ डे मनाने वाली सरकार महंगाई जैसे मुद्दे को कहीं पीछे छाेड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाक के नीचे दालों की चोरी हो रही है, लेकिन पीएम इस पर कुछ नहीं बोलते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें