दिल्ली से सटे गुरुग्राम के कई इलाकों में भारी बारिश से पानी भर गया है। पिछले 12 घंटों से गुरुग्राम की सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। जाम के चलते हजारों वाहन सड़कों पर फंसे हुए हैं। वहीं बारिश और जाम के चलते जिला मजिस्ट्रेट ने गुरुग्राम के सभी स्कूलों में 29 और 30 जुलाई को छुट्टी की घोषणा की है। प्रशासन ने यात्रियों को मेट्रो से सफर करने की सलाह भी दी है।
बाढ़ से बेहाल उत्तर भारत
पूरा उत्तर भारत जबरदस्त बारिश के कारण मुश्किलों दो-चार हो रहा है। उत्तर प्रदेश में शारदा, घाघरा, राप्ती और सरयू नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। सैकड़ों गांव व स्कूल बाढ़ के पानी से घिरे हैं। बिहार के दस जिलों में बाढ़ से 17 लाख से ज्यादा लोग बेहाल है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें