शुक्रवार, 29 जुलाई 2016

सरकारी बैंकों में आज रहेगी हड़ताल, सेवाएं होंगी प्रभावित

बैंकिंग सुधारों के खिलाफ सरकारी बैंकों के करीब आठ लाख कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इस वजह से चेक क्लीयरिंग, ब्रांच के भीतर जमा और निकासी जैसी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने इसकी घोषणा की। यूएफबीयू में एआइबीईए, एआइबीओसी, एनसीबीई, एआइबीओए, आइएनबीईएफ, आइएनबीओसी व एनओबीडब्ल्यू समेत बैंक कर्मचारियों के नौ संगठन शामिल हैं।
एसबीआई ने एक बयान में कहा कि ऑल इंडिया स्टेट बैंक आफिसर्स फेडरेशन तथा ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन यूएफबीयू के सदस्य हैं। ऐसे में हड़ताल की वजह से बैंक का कामकाज भी प्रभावित होगा। ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा कि 26 जुलाई को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ सुलह सफाई बैठक से कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला। यदि उनकी मांगों पर विचार करती और उन्हें पूरा करती तो यूएफबीयू हड़ताल के आह्वान पर पुनर्विचार को तैयार था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें