शुक्रवार, 29 जुलाई 2016

सुरक्षा परिषद में भारत की उम्मीदों को झटका, स्थायी सदस्यता पर फैसला टला

संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के मुद्दे पर भारत को करारा झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने बदलाव के प्रस्तावों को अगले सत्र के लिए टाल दिया है। इस साल इन बदलावों को लेकर काफी चर्चा थी लेकिन अभी तक कोई खास प्रगति नहीं हुई है। सभा ने बुधवार को एकमत होकर बदलाव के लिए आए तमाम प्रस्तावों को आगे के लिए टाल दिया है। संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में 193 सदस्य देश है। इसी सभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
आम सभा ने बदलाव के प्रस्तावों को अगले सत्र के लिए टाल दिया।
एक संयुक्त बयान में भारत के साथ ब्राजील, जापान और जर्मनी ने विरोध किया ।
स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए हमेशा से जोर दिया जाता रहा है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें