शुक्रवार, 29 जुलाई 2016

इंडोनेशिया: ड्रग मामले में आरोपी गुरदीप को कल रात नहीं दी गई मौत की सजा

ड्रग तस्करी के मामले में इंडोनेशिया में मौत की सजा पाए भारतीय गुरदीप सिंह की मौत की सजा फिलहाल टल गई है। विदेश मंत्री की ओर से भी इस बात की पुष्टि हुई है। सजा टलने के बाद जालंधर में गुरदीप के परिवार में जश्न का माहौल है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इंडोनेशिया में ड्रग मामले में आरोपी गुरदीप सिंह को मौत की सजा सुनाई गयी है और उन्हें बचाने के लिए भारत सरकार अपनी ओर से भरपूर कोशिश कर रही है।
सुषमा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इंडोनेशिया में भारतीय राजदूत ने मुझे सूचना दी है कि गुरदीप सिंह को मौत की सजा नहीं दी गई है जिसकी मौत की सजा बीती रात के लिए तय थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें