सांसद तो अपने काम के लिए संंसद जाते हैं पर इस बार मानसून सत्र में सांसदों के साथ एक नए अजनबी ने चुपके से संसद में घुसपैठ की। जी हां, यह नया अजनबी था ‘बंदर’। ये बंदर संसद भवन के सेंट्रल हॉल से जुड़े लाइब्रेरी में गया जहां विधायक और पत्रकार जाते हैं।
करीब डेढ़ घंटे तक ये बंदर हाल में घूमता रहा। टेबल पर कूदा और गैलरी में लगे बिजली के तारों पर चढ़ा और उतरा। लगभग 30 मिनट तक लाइब्रेरी से बाहर निकलने का रास्ता खोजने में असफल होने के बाद इसने मुख्य द्वार से बाहर निकलने का रास्ता अपनाया। और हरे बिछे कालीन वाले कॉरिडोर के जरिए यह बाहर निकला।
सेंट्रल हॉल के दरवाजे पर खड़े सिक्योरिटी स्टाफ ने तुरंत गेट बंद कर दिया और विधायकों, मंत्रियों और पत्रकारों वाले जगह पर जाने से किसी तरह रोका गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें