शुक्रवार, 29 जुलाई 2016

तेलंगाना: होटल के कमरों से दी जा रही थी मेडिकल प्रवेश परीक्षा

तेलंगाना अपराध जांच ब्यूरो (सीआईडी) ने दावा किया है कि इंजीनियरिंग, कृषि और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (EAMCET- 2) के पेपर लीक होने के पीछे एक रैकेट का हाथ है। अभी तक इस मामले में सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
एनडीटीवी में छपी खबर के मुताबिक, पुलिस की जांच में पता चला है कि 70 से ज्यादा छात्रों ने तेलंगाना से मुंबई, बेंगलुरु और आंध्र प्रदेश के लिए फ्लाइट पकड़ी थी। छात्रों ने इन शहरों के होटलों से ही प्रश्न पत्रों को हल किया था।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी छात्र परीक्षा से कुछ ही देर पहले अपने घर लौटे थे। छात्रों को इस एग्जाम में काफी अच्छे अंक मिले थे। पुलिस का कहना है कि छात्रों ने परीक्षा से पहले प्रश्न पत्रों को हासिल करने के लिए 10 से 30 लाख रुपये दिए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें