महाराष्ट्र के जुहू में एक युवती ने पुलिस थाने में चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने चार लोगों पर फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। तारा कौशल का आरोप है कि इसी साल अप्रैल में उसे फेसबुक में अश्लील मैसेज भेजा गया था जिसे उसने सेव कर लिया।
जुहू पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर सुनील राजाराम ने कहा “गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हम इस केस में साइबर पुलिस की मदद लेंगे। हम आईपी एड्रेस को ट्रैक कर आरोपियों की पहचान करेंगे। इस कार्रवाई में तीन दिन लग सकते हैं।”
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें