पूरे देश में औसत से एक फीसद अधिक बारिश के साथ इस बार मानसून बेहतर है लेकिन इससे पूरे देश की तस्वीर बयां नहीं हो रही है। हर जिले का विश्लेषण करने के बाद आइएमडी ने एक डाटा रिलीज किया है जिसके अनुसार देश के एक तिहाई से भी अधिक यानि 178 जिले में बारिश की कमी है। जबकि 171 जिले में औसत से अधिक बारिश हो रही है।
देश के बाकी हिस्सों- 253 जिले में सामान्य बारिश हुई है। कुछ जिलों का डाटा उपलब्ध नहीं है।
मौसम विज्ञान विभाग के निर्देशक, बीपी यादव ने कहा, ‘जिले से प्राप्त आंकड़ों से देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली बारिश में अंतर का पता चलता है। आमतौर पर बारिश में काफी अंतर है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें