यूपी के बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप से पीड़ित परिवार जबरदस्त सदमे में है। रेप पीड़िता नाबालिग के पिता ने एक टीवी चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर तीन महीने के अंदर न्याय नहीं मिला, तो उनका पूरा परिवार आत्महत्या कर लेगा।
शुक्रवार रात अपने सामने पत्नी और बेटी के साथ बलात्कार होने का खौफनाक मंजर याद करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे गुस्सा आता है, ऐसा लगता है जैसे जहर खाकर मर जाऊं।' टीवी चैनल 'आज तक' को दिए इंटरव्यू में पत्नी और बेटी के साथ हुए वीभत्स अपराध को याद करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को नंगा कर तलाशी ली गई। इसके बाद उन्होंने बहुत घिनौनी हरकत की। मैंने उनसे कहा कि पैसे ले लो, लेकिन महिलाओं को छोड़ दो, पर उन्होंने एक भी नहीं सुनी।'
बता दें कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में पांच आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने इस घटना के सभी आरोपियों को सोमवार तक गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इस बीच अखिलेश सरकार ने अनीस अंसारी को बुलंदशहर का नया एसएसपी नियुक्त किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें