प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गोरखपुर में पूर्वी उत्तर प्रदेश को एम्स के रूप में एक संजीवनी दी है। उन्होंने गोरखपुर में फर्टीलाइजर कारखाना प्रांगण में एम्स का शिलान्यास किया।
इसके बाद वह इसी मैदान के प्रांगण में एक रैली को भी संबोधित करने मंच पर पहुंचे। मंच से उन्होंने भारी भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान रैली स्थल पीएम मोदी के जयकारे से गूंज उठा है।
देश के कई संत परोपकार के काम में जुटे : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गोरखपुर में श्री गोरक्षनाथ मंदिर में महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश के संतों की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्मलीन महंत की स्मृतियों को नमन किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें