संसद भवन परिसर का विडियो फेसबुक पर लाइव दिखाकर विवादों में घिरे आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के सामने पेश हुए। महाजन ने विडियो पर भगवंत मान से नाराजगी जताई। भगवंत मान ने इस विडियो रेकॉर्डिंग पर लोकसभा स्पीकर को अपनी ओर से सफाई दी।
लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मान के इस विडियो पर कहा कि मामला बेहद गंभीर है और मैं समझती हूं कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जरूरत है। स्पीकर ने कहा कि संसद की सुरक्षा के लिए एक बार 13 लोग अपनी जान दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और वह इस पर गौर करेंगी।
उधर, मान के लाइव विडियो पर सरकार ने भी अपना रुख साफ कर दिया है कि यह संसद की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने जैसा है और इससे आतंकवादियों को मदद मिल सकती है। शिरोमणि अकाली दल ने भगवंत मान के खिलाफ एफअाईअार दर्ज किए जाने की मांग की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें