शुक्रवार, 22 जुलाई 2016

सिद्धूू के बाद अब शत्रुघन को अपने पाले में लाने को बेताब हुई AAP

भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों खलबली मची है। उसके दिग्गलज नेता जिस तरह से पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं, उससे यह स्वागभाविक है। पार्टी में लगातार उपेक्षा का दंश झेल रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने आप का दामन थाम लिया है। इसके बाद कीर्ति आजाद की पत्नीा पूनम आजाद ने भी भाजपा से नाता तोड़ लिया है। यह भी अटकले लगाई जा रही है कि भाजपा से खफा चल रहे शत्रुघन सिन्हा भी पार्टी छोड़ सकते हैं।
यह अटकले निराधार नहीं है। दरअसल, आप नेता कुमार विश्वास के एक ट्वीट ने इन अटकलों को हवा दी है। उन्होंने ट्वीट के जरिए शत्रुघन को आप में शामिल होने का इशारा किया है। इसके बाद यह मामला गरम हो गया। इसमें क्या सच्चाई है यह तो वक्त बताएगा। लेकिन अभी तक इस मामले में आप या शत्रुघन सिन्हा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के एक ट्वीट को इशारा मानें तो भाजपा से नाराज तीन दिग्गज आप के हो सकते हैं। ये हैं कीर्ति आजाद, शत्रुघन सिन्हा और नवजोत सिंह सिद्धू विश्वास ने ट्वीट किया- ‘आप’ की ‘शत्रुघ्न’ ‘कीर्ति’ ‘सिद्ध होने को है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें