बुधवार, 29 जून 2016

पीएम के पब्लिसिटी कमेंट पर सुब्रमण्यम स्वामी ने परोक्ष तौर पर साधा निशाना

एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में पीएम ने आरबीआई गवर्नर के मुद्दे पर अपना रुख साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि महज पब्लिसिटी पाने के लिए संवैधानिक व्यवस्थाओं पर सवाल नहीं खड़ा करना चाहिए। बिना किसी का नाम लिए पीएम ने कहा था कि कोई शख्स हो या कोई दल संस्थाओं के ऊपर बयान देते वक्त संयम बरतना चाहिए। पीएम के इस साक्षात्कार को राजनीतिक हल्कों में स्वामी को नसीहत देने के रूप में देखा गया। लेकिन आज सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर बिना नाम लिए पीएम पर परोक्ष तौर पर निशाना साधा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें