कांग्रेस से जुड़े नेता और व्यापारी शिवानंद हुलयालकर की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल उनकी कंपनी में काम करने वाली 23 साल की एक पूर्व कर्मचारी ने शिवानंद पर उसके साथ कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है और अब डीएनए टैस्ट में इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि पीड़िता गर्भवती है और उसके गर्भ में पलने वाला बच्चा शिवानंद लुलयालकर का है।
मामला सामने आने के बाद तीन दिन पहले पुलिस ने शिवानंद को गिरफ्तार कर लिया था और अब पीडिता के मेडिकल टेस्ट से ये बात साफ हो गई है कि वो गर्भवती है और उसकी कोख में पल रहा बच्चा शिवानंद का ही है।
पीडिता ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि वो शिवानंद के साथ एक साल से रिलेशनशिप में है और इस दौरान शिवानंद ने उसका कई बार यौन शोषण किया और अब वो उसके बच्चे की मां बनने वाली है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें