गुरुवार, 30 जून 2016

पंपोर हमले के बाद बोला आतंकी हाफिज- 'मुबारक हो आपका खून रंग ला रहा है'

 25 जून को पंपोर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार हाफिज सईद और जमात उल दावा में नंबर दो की हैसियत रखने वाले उसके साले अब्दुर रहमान मक्की ने 8 शहीद जवानों के खिलाफ जहर उगला है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के गुजरांवाला में एक रैली को संबोधित करते हुए मक्की ने भारतीय जवानों की तुलना गीदड़ से करते हुए कहा, "दो शेरों ने गीदड़ों के काफिले को घेर लिया।"
पाकिस्तान के गुजरांवाला में एक रैली को संबोधित करते समय उसके साथ जमात-उद-दावा का प्रमुख हाफिज सईद भी मौजूद था। पंपोर हमले के अगले ही दिन, यानि रविवार को अयोजित इस रैली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मक्की सरेआम पाकिस्तानियों से हिंदुस्तान के खिलाफ युद्ध में हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहता है, "मैं रहीम यार खान से मिलने जा रहा था तो तब भारतीय मीडिया चीख रही थी- 'पंपोर में हमारी सेना, हमारे हीरो ट्रेनिंग से बड़ी बसों में लौट रहे थे, जिन्हें दो आतंकियों ने घेर लिया।' लेकिन मैं तो कहूंगा कि दो शेरों ने गीदड़ों के काफिले को घेर लिया।"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें