Hafiz Saeed लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Hafiz Saeed लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 4 अगस्त 2016

राजनाथ की पाक को खरी-खरी,कहा- अच्छा-बुरा नहीं होता आतंकवाद

सार्क देशों के गृहमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि, न केवल आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए बल्कि उन संस्थाओं, व्यक्तियों और राष्ट्रों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जो आतंकवाद का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा या बुरा आतंकवाद कुछ नहीं होता है। आतंकवाद सिर्फ आतंकवाद होता है। पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आतंकियों का गुणगान शहीदों की तरह नहीं होना चाहिए। गृहमंत्री ने कहा कि आतंकवाद की निंदा करना ही पर्याप्त नहीं है। राजनाथ सिंह के भाषण को कवर करने के लिए किसी भी मीडिया को अनुमति नहीं दी गयी है।
इससे पहले पाक पीएम नवाज शरीफ ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी प्रतिबद्धता जताई। लेकिन कश्मीर का नारा बुलंद करने वाले अपने बयान पर खामोश रहे। जानकारों का कहना है कि भारत के दबाव का साफ असर उनके संबोधन पर दिखायी दे रहा था। पीएम नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है। आतंकवाद के सफाए के लिए पाकिस्तान जर्ब-ए-अज्ब चला रहा है, और इसे हम आगे भी जारी रखेंगे।

मंगलवार, 2 अगस्त 2016

पाक में राजनाथ की सुरक्षा में होंगे 200 कमांडो, मिलेगी राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाले सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा पाकिस्तान सरकार के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गई है। पाकिस्तान के आतंकी संगठन जमात-उत-दावा के सरगना हाफिज सईद और दूसरे आतंकी संगठन राजनाथ सिंह के इस दौरे का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान सरकार ने तय किया है किया है कि राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा प्रदान की जाएगी जिसे पाकिस्तान में सबसे मजबूत सुरक्षा घेरा माना जाता है।
राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा
पाकिस्तान में राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा में करीब 200 सुरक्षाबल होते हैं जिनमें पाकिस्तान के स्पेशल फोर्स के जवान भी शामिल होते हैं। सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा देने का फैसला नवाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक हाई लेवल मीटिंग में किया गया।

गुरुवार, 30 जून 2016

पंपोर हमले के बाद बोला आतंकी हाफिज- 'मुबारक हो आपका खून रंग ला रहा है'

 25 जून को पंपोर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार हाफिज सईद और जमात उल दावा में नंबर दो की हैसियत रखने वाले उसके साले अब्दुर रहमान मक्की ने 8 शहीद जवानों के खिलाफ जहर उगला है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के गुजरांवाला में एक रैली को संबोधित करते हुए मक्की ने भारतीय जवानों की तुलना गीदड़ से करते हुए कहा, "दो शेरों ने गीदड़ों के काफिले को घेर लिया।"
पाकिस्तान के गुजरांवाला में एक रैली को संबोधित करते समय उसके साथ जमात-उद-दावा का प्रमुख हाफिज सईद भी मौजूद था। पंपोर हमले के अगले ही दिन, यानि रविवार को अयोजित इस रैली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मक्की सरेआम पाकिस्तानियों से हिंदुस्तान के खिलाफ युद्ध में हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहता है, "मैं रहीम यार खान से मिलने जा रहा था तो तब भारतीय मीडिया चीख रही थी- 'पंपोर में हमारी सेना, हमारे हीरो ट्रेनिंग से बड़ी बसों में लौट रहे थे, जिन्हें दो आतंकियों ने घेर लिया।' लेकिन मैं तो कहूंगा कि दो शेरों ने गीदड़ों के काफिले को घेर लिया।"