पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाले सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा पाकिस्तान सरकार के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गई है। पाकिस्तान के आतंकी संगठन जमात-उत-दावा के सरगना हाफिज सईद और दूसरे आतंकी संगठन राजनाथ सिंह के इस दौरे का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान सरकार ने तय किया है किया है कि राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा प्रदान की जाएगी जिसे पाकिस्तान में सबसे मजबूत सुरक्षा घेरा माना जाता है।
राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा
पाकिस्तान में राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा में करीब 200 सुरक्षाबल होते हैं जिनमें पाकिस्तान के स्पेशल फोर्स के जवान भी शामिल होते हैं। सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा देने का फैसला नवाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक हाई लेवल मीटिंग में किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें