सातवें वेतन आयोग को कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही केंद्रीय कर्मियों में उल्लास है, आखिरकार वेतन में अच्छा इजाफा जो होने वाला है। आमदनी का जरिया मिलते ही एनएसएसहो ने भारतीयों के खर्च पर भी एक सर्वे कर दिया जिससे यह पता चला कि सभी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे अधिक वाहनों पर भारतीयों द्वारा खर्च किया जाता है। वाहनों पर अत्यधिक खर्च करने वाले भारतीयों में डोमेस्टिक व एंटरप्राइजेज दोनों ही कैटेगरी है।
नेशनल सैंपल सर्वे आर्गेनाइजेशन (एनएएसएसओ) द्वारा जारी डाटा के अनुसार कंज्यूमर ड्यूरेबल्स पर कुल खर्च का 83.05 फीसद वाहनों की खरीद पर होता है। शहरी और ग्रामीण इलाके से प्राप्त आंकड़े एक जैसे हैं। ग्रामीण एंटरप्राइजेज की ओर से 83.05 फीसद जबकि ग्रामीण हाउसहोल्ड की ओर से 44.71 फीसद का आंकड़ा प्राप्त हुआ है। दूसरी ओर शहरी एंटरप्राइजेज के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के कुल खर्च का 76.13 फीसद वाहनों वहीं शहरी हाउस होल्ड की ओर से 45.72 फीसद होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें