भागलपुर जेल में कमर दर्द से बेहाल सिवान के पूर्व राजद सांसद मो.शहाबुद्दीन का दर्द बुधवार की शाम जेल से बाहर होते ही काफूर नजर आया। नवगछिया रेलवे स्टेशन की फुट ओवरब्रिज की सारी सीढिय़ां उन्होंने झटके में नाप लीं। यह देख सुरक्षा बल हतप्रभ रहे। रेलवे ओवरब्रिज पर चलने का उनका अंदाज बीमार होने की चुगली करता रहा।
जमीन पर सोने में हो रही थी कमर दर्द की शिकायत
19 मई को शहाबुद्दीन को जब विशेष केंद्रीय कारा के थर्ड सेक्टर स्थित एक नंबर के अंडा सेल में जमीन पर सोने का आदेश हुआ तो उन्होंने कमर दर्द की शिकायत की थी। कहा था, एम्स में बैक बोन के आपरेशन बाद से उन्हें जमीन पर सोने से डॉक्टरों ने मना किया है। पूर्व सांसद अपने बात पर अड़ गए थे। काफी मशक्कत बाद जेल प्रशासन उन्हें अंडा सेल भेजने में कामयाब रहा था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें