बैंक उपभोक्ताओं के लिए जुलाई का महीना मुश्किलों भरा साबित हो सकता है। थोड़ी जागरूकता से बैंक ग्राहक इस मुश्किल से निजात पा सकते हैं। जुलाई में बैंक हड़ताल और सरकारी अवकाशों के चलते 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक ग्राहकों को विशेष सावधानी बरतते हुए अपने बैंकिंग कामकाज निपटाने होंगे, जिससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
दरअसल, जुलाई में अधिकतर सरकारी बैंकों की देशव्यापी हड़ताल, पहला और चौथा शनिवार और पांच रविवार व ईद की छुट्टी है। अगर इन सभी छुट्टियों को मिला दें तो बैंक 11 दिन बंद रहेंगे। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के सहयोगी बैंकों को विलय करने के विरोध में अकेले स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की 12 और 29 जुलाई को हड़ताल भी शामिल है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें