गुरुवार, 10 मार्च 2016

राहुल को जेटली का करारा जवाब, कहा-क्वात्रोची और माल्या के विदेश भागने में फर्क

राहुल को जेटली का करारा जवाब, कहा-क्वात्रोची और माल्या के विदेश भागने में फर्क
राहुल को जेटली का करारा जवाब,
कहा-क्वात्रोची और माल्या के विदेश भागने में फर्क
विजय माल्या मुद्दे पर संसद में जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर वार करते हुए कहा सरकार हमें इस मुद्दे पर बोलने की इजाजत नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि पीएम नहीं चाहते कि इस मुद्दे पर चर्चा हो। राहुल ने कहा कि यदि सरकार इजाजत देती है तो हम इस मामले पर प्रतिक्रिया देंगे। लेकिन मुझे सरकार की मंशा पर संदेह है।

उन्होंने कहा कि अरुण जेटली ने संसद में इतना बड़ा भाषण दिया लेकिन किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया। विजय माल्या ने देश से 9000 करोड़ रुपए लेकर भाग गए। हमने जेटली से पूछा कि माल्या कैसे देश से बाहर चले गए तो उन्होंने इसका कोई जबाव नहीं दिया। उन्होंने कहा कि एक अादमी देश से इतना रुपया लेकर कैसे जा सकता है। मोदी अौर जेटली काला धन वापस लाने की बात करते हैं लेकिन देश का धन (विजय माल्या) को बाहर जाने की अनुमति कैसे मिल गई।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने दोनों सदनों में भाषण दिया लेकिन फेयर एंड लवली योजना पर एक भी शब्द नहीं बोले, एक भी प्रश्नों का जवाब नहीं दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की फेयर एंड लवली स्कीम जमाखोरों अौर ड्रग माफियों के काले धन को सफेद करने की योजना है।

Read More - राहुल को जेटली का करारा जवाब, कहा-क्वात्रोची और माल्या के विदेश भागने में फर्क


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें