गुरुवार, 10 मार्च 2016

श्री श्री के मामले में सुप्रीम कोर्ट का किसानों की याचिका पर सुनवाई से इंकार

श्री श्री के मामले में सुप्रीम कोर्ट का किसानों की याचिका पर सुनवाई से इंकार
श्री श्री के मामले में सुप्रीम कोर्ट का किसानों की याचिका पर सुनवाई से इंकार
सुप्रीम कोर्ट ने आज किसानों की उस याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया है जिसमें किसानों के एक समूह ने विश्व संस्कृति महोत्सव पर रोक लगाने की मांग की थी। कोर्ट ने कहा है कि किसान इसके लिए एनजीटी में जाएं। वहीं दूसरी तरफ एनजीटी ने साफ़ किया की अगर आज शाम को 4 बजे तक आर्ट ऑफ लिविंग पैसा जमा नहीं कराता है तो वह कार्यक्रम की मंजूरी को निरस्त कर सकता है।

इससे पहले 'आर्ट ऑफ लिविंग' के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने यमुना तट पर प्रस्तावित ‘वर्ल्ड कल्चर फ़ेस्टिवल’ कार्यक्रम करने की अनमुति मिलने पर कहा था कि वे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के लगाए जुर्माने के फ़ैसले से संतुष्ट नहीं हैं। श्री श्री रविशंकर ने कहा कि वो एनजीटी द्वारा लगाया गया जुर्माना नहीं भरेंगे, भले ही उन्हें जेल क्यों न जाना पड़े।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें